पो चीन के तांग राजवंश में उच्चाधिकारी और कवि था. एक दिन उसने एक पेड़ की शाखा पर बैठे बौद्ध महात्मा को ध्यान करते देखा. उनके मध्य यह वार्तालाप हुआ:
पो: “महात्मा, आप इस पेड़ की शाखा पर बैठकर ध्यान क्यों कर रहे हैं? ज़रा सी भी गड़बड़ होगी और आप नीचे गिरकर घायल हो जायेंगे!”
महात्मा: “मेरी चिंता करने के लिए आपका धन्यवाद, महामहिम. लेकिन आपकी स्थिति इससे भी अधिक गंभीर है. यदि मैं कोई गलती करूंगा तो मेरी ही मृत्यु होगी, लेकिन शासन के इतने ऊंचे पद पर बैठकर आप कोई गलती कर बैठेंगे तो सैंकड़ों-हजारों मनुष्यों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा”.
पो: “शायद आप ठीक कहते हैं. अब मैं कुछ कहूं? यदि आप मुझे बुद्ध के धर्म का सार एक वाक्य में बता देंगे तो मैं आपका शिष्य बन जाऊँगा, अन्यथा, मैं आपसे कभी मिलना नहीं चाहूँगा”.
महात्मा: “यह तो बहुत सरल है! सुनिए. बुद्ध के धर्म का सार यह है, ‘बुरा न करो, अच्छा करो, और अपने मन को शुद्ध रखो’.”
पो: “बस इतना ही!? यह तो एक तीन साल का बच्चा भी जानता है!”
महात्मा: “आपने सही कहा. एक तीन साल के बच्चे को भी इसका ज्ञान होता है, लेकिन अस्सी साल के व्यक्ति के लिए भी इसे कर सकना कठिन है.”
* * * * * * * * * *
Roshi was a teacher who lived in the Tang period and did zazen (sitting meditation) in a tree. The governor of his province, Po Chu-i, heard about Roshi and went to see him.This Po Chu-i was no ordinary politician. He was one of China’s greatest poets, well known for his expression of Zen Buddhism.
Po Chu-i found Roshi sitting in his tree, doing zazen. He called to him, saying, “Oh, great sage, you look very insecure to me up there.”
Roshi looked down at Po Chu-i and replied, “Oh Governor, you look very insecure to me down there. All things are under the law of change and political position is the most ephemeral of all.”
Po Chu-i knew very well what Roshi was talking about. So he took a different tact. “Tell me,” he said, “What is it that all the Buddhas taught?”
Roshi replied by quoting from the Dhammapada:
Never do evil;So Po Chu-i said, “Always do good; never do evil; keep your mind pure. I knew that when I was three years old.”
Always do good;
Keep your mind pure;
Thus all the Buddhas taught.
“Yes,” said Roshi, “A three-year-old child may know it, but even an eighty-year-old man cannot put it into practice.”
No comments:
Post a Comment