उपयोगिता : Utility


my favourite tree by alicepopkorn
कहीं किसी किसान के पास बहुत बड़ा उद्यान था जिसमें अनेक फलदार वृक्ष लगे थे. इन वृक्षों में आम का एक वृक्ष फलहीन हो गया. इसमें आम आने बंद हो गए लेकिन अनेक पक्षियों ने इसपर अपने घोंसले बनाए थे.
किसान ने फलहीन वृक्ष को देखा और इसे काट देने का निश्चय कर लिया. वह अपनी कुल्हाड़ी लेकर उद्यान में आया और वृक्ष को काटने की तैयारी करने लगा.
वृक्ष पर बैठे पक्षियों ने किसान से वृक्ष को न काटने की प्रार्थना की. वे बोले, “इस वृक्ष को मत काटिए. यदि यह न रहा तो हमें किसी दूसरी जगह आसरा ढूंढना पड़ेगा. हमारे चले जाने पर आपको काम करते समय हमारी मधुर चहचहाहट भी सुनने को नहीं मिलेगी.”
लेकिन किसान ने उनकी एक न सुनी और कुल्हाड़ी से वृक्ष पर प्रहार करने लगा. कुछ प्रहार करने के बाद उसने पाया कि वृक्ष का तना खोखला था और उसमें शहद से लबालब मधुमक्खियां का एक विशाल छत्ता था.
इस खोज से किसान बहुत प्रसन्न हो गया. उसने कुल्हाड़ी किनारे रख दी और स्वयं से कहा, “यह तो बहुत उपयोगी वृक्ष है. इसे गिराने की कोई आवश्कता नहीं है.”
अधिकांश व्यक्ति इस किसान की ही भांति वस्तुओं की उपयोगिता आंकते हैं.
(~_~)
Once there was a farmer who owned a large garden with a number of fruit-trees. But one mango tree had gone barren. It no longer bore any fruit, though it provided shelter to many birds.
Now, seeing the mango-tree useless, the farmer made up his mind to fell it. He came to the garden with his axe and got ready to cut down the mango-tree.
But the birds living on that tree begged the farmer, “Spare this tree, sir. If you fell it, we shall have to go elsewhere. It will deprive you of our merry notes when you are at work here.”
But the farmer turned a deaf-ear to the plea and struck at the tree with his axe. A few strokes of the axe discovered a hollow in the tree-stem. It had a large honey-comb inside it.
Delighted at his find, the farmer threw his axe and said to himself, “This tree is really worth keeping. I must not fell it.”
Most men gauge things by their utility only.

No comments:

Post a Comment